उरई, मई 18 -- उरई। संवाददाता सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ में रविवार सुबह एक किसान ने बेटों से त्रस्त होकर पेट्रोल डाल खुद को आग के हवाले कर दिया। आसपास के लोग मौके पर दौड़े, पर उसे अस्पताल ले जाने के बजाए मोबाइल से वीडियो बनाने में लग गए। वहीं किसान घटनास्थल पर पड़ा तड़पता रहा। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने किसान को अस्पताल भिजवाया पर तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार ग्राम मऊ खुर्द निवासी 57 वर्षीय ओंकार सिंह सेंगर के पास करीब 12 बीघा जमीन थी। ग्रामीणों के मुताबिक ओंकार मेहनती किसान थे और उन्होंने अपने दोनों बेटों 27 वर्षीय अशोक और 23 वर्षीय विशोक की पढ़ाई-लिखाई में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। परिवार को बेहतर भविष्य देने के लिए उन्होंने सात वर्ष पहले बेटी की शाद...