नई दिल्ली, जनवरी 30 -- Ajit Pawar: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व और भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पार्टी के भीतर एक बड़ा धड़ा चाहता है कि अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को पार्टी अध्यक्ष और विधायक दल का नेता नियुक्त किया जाए। लेकिन, यदि तकनीकी अड़चनें या राजनीतिक समीकरण आड़े आते हैं तो अनुभवी नेता प्रफुल्ल पटेल इस जिम्मेदारी को संभालने के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। अजित पवार के समर्थक चाहते हैं कि उनकी विरासत उनके परिवार के पास ही रहे। सुनेत्रा पवार फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी स्वीकार्यता है। कुछ नेताओं ने तो उन्हें महाराष्ट्र का अगला उपमुख्यमंत्री बनाने का सुझाव भी दिया है। हालांकि, राजनीति के पेचीदा दांव-पेचों को देख...