कौशाम्बी, फरवरी 19 -- मंझनपुर, संवाददाता जेल में निरुद्ध बेटे से मुलाकात कर घर लौटे कड़ा के अलावलपुर टिकरी गांव निवासी एक अधेड़ ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। अलावलपुर टिकरी निवासी 55 वर्षीय जयपाल पुत्र चैतू किसानी करता था। उसका बेटा अजय दुराचार के एक मामले में करीब 10 महीने से जिला जेल में निरुद्ध है। बुधवार को वह बेटे से मिलाई करने कारागार गया था। परिजनों ने बताया कि लौटकर आने के बाद काफी गुमशुम था। रात को उसने ठीक से भोजन भी नहीं किया। गुरुवार की सुबह संदिग्ध दशा में लापता हो गया। खोजबीन के दौरान गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती हुई उसकी लाश मिली। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवारीजन बदहवाश हालत में ...