बेटे से अनहोनी का भय दिखा बुजुर्ग महिला के कुंडल ठगे
कानपुर, जून 18 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में तीन टप्पेबाजों ने बेटे के साथ अनहोनी होने का भय दिखाकर एक बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल और नकदी ठग ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पनकी के रतनपुर निवासी बुजुर्ग सुषमा मिश्रा गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कृष्णा विहार स्थित अपने वकील के ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थीं। आवास विकास एक चुंगी के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट तीन अज्ञात युवक उनके पास आकर बातचीत करने लगे। युवकों ने दावा किया कि उन्हें पता है कि वह वकील से मिलने जा रही हैं। बातचीत के दौरान युवकों ने उनके हाथ में गिट्टी और पुड़िया जैसी कोई वस्तु रख दी, जिससे धुआं निकलने लगा। इसके बाद बुजुर्ग महिला घबराहट और भय महसूस करने लगीं। महिला के मुताबिक आरोपित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.