रामपुर, अप्रैल 21 -- रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र के ज्वाला नगर कॉलोनी निवासी सुदामा ने शिकायत में बताया कि उसका बेटा सतीश शराब पीकर घर आता है और मारपीट करता है। वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ भी मारपीट करता है। समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। आरोप है कि बहू सपना आत्महत्या कर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती है, जबकि बेटा भी लगातार धमका रहा है, जिससे उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.