नोएडा, जुलाई 1 -- नोएडा। होशियारपुर गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पति की मौत हो चुकी है। बेटा निखिल और बहू दीपिका उनका मानसिक उत्पीड़न कर मारपीट करते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला का कहना है कि अगर उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके जिम्मेदार उसके बेटे और बहू होंगे। महिला ने चोट संबंधी फुटेज भी पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के बेटे और बहू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पति और सास पर मारपीट का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...