हापुड़, मई 21 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर उल्लेख किया है कि उसके दो बेटे है। वह बड़े बेटे के पास रहती है। छोटा बेटा शराब पीकर गाली गलौज करता है। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व वह घर के बाहर बेठी हुई थी। तभी उसका छोटा बेटा वहां आया और गाली गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर उसकी हत्या की धमकी देकर भयभीत किया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...