हापुड़, जनवरी 8 -- क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। उसका एक बेटा उससे रंजिश रखता है। समय समय पर आत्महत्या कर मरने की धमकी देकर फंसाने की धमकी देता है।पीड़िता ने बताया कि दो बार बेटे ने जहर भी खा लिया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...