आगरा, जून 13 -- बोदला (जगदीशपुरा) क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बेटे पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सुनवाई न होने पर पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके बेटे पर ईंट से हमला कर जान लेने की कोशिश की गई। शिकायत पर पुलिस ने सुनवाई नहीं है। सीपी के निर्देश पर जगदीशुपरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पीड़ित लीला देवी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बेटा नवीन राजपूत 10 मई की शाम बाजार से सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि आवास विकास कॉलोनी सेक्टर दो स्थित चामुंडा देवी मंदिर के पास चंदू नामक युवक ने बिना किसी कारण उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- मां-बेटे की पिटाई में एसपी के आदेश पर केस बेटे ने विरोध किया। आरोपित भड़क गया। आरोपित ने ईंट से हमला कर दिया। जिससे बेटे का सिर फट गया। वह घायल...