बनासकांठा, मई 12 -- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की बेटी और श्री खोडलधाम ट्रस्ट (SKT) की अध्यक्ष अनार पटेल ने पाटीदार समाज के बिगड़े युवाओं और उनकी आदतों पर तीखा हमला किया है। सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वह समाज की बेटियों के दूसरे समुदायों में विवाह करने के पीछे के कारणों पर बेबाकी से अपनी राय रखती दिखीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'पटेल समुदाय की लड़कियों में तेजी से समुदाय के बाहर शादी करने का चलन बढ़ रहा है क्योंकि समुदाय के कई युवा पर्याप्त सक्षम (योग्य) नहीं हैं। इसके साथ ही समाज में लगातार बढ़ रही शराबखोरी व कटुता को लेकर उन्होंने कहा कि अगर आज सरदार पटेल होते तो वो भी शायद ही 562 (रियासतों) राज्यों को एकजुट नहीं कर पाते। अनार ने ये बातें बनासकांठा के गढ़ गांव में आयोजित एक...