बेटे ने हिस्ट्रीशीटर साथियों के साथ मिलकर रची थी पिता के साथ की वारदात
हापुड़, जून 27 -- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को बाइक सवार चार युवकों ने लघुशंका करने के लिए रुके एक व्यक्ति का एक लाख रुपये से भरा थैला बाइक सवार लेकर लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस वारदात का मात्र 12 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। इस वारदात का मास्टमाइंड पीड़ित का पुत्र ही निकला। जिसने अपने हिस्ट्रीशिटर बदमाश साथी समेत तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चारों आरोपियो को गिरफ्तार कर चोरी किए गए एक लाख रुपये एक तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद की है। जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम मुकिमपुर निवासी सतीश ने पुलिस को बताया था कि गुरुवार को उसने बाइक खरीदने के लिए पिलखुवा स्थित जिला सहकारी बैंक से एक लाख रुपये निकाल लिए थे। जैसे ही वह डूहरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो लघुशंका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.