कौशाम्बी, मई 10 -- चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव की मालती देवी ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने घर पर मौजूद थी। तभी बेटा गोरेलाल आया और बंटवारे की बात करने लगा। बिटिया की शादी में किए गए खर्च में हिस्सा देने के लिए कहने पर उसने गाली-गलौज करते हुए अपने साथियों विकास, सुनील व कल्लू के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी अभिषेक सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- बंटवारे के विवाद में महिला को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...