बांदा, सितम्बर 20 -- बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। एक कलयुगी बेटे ने बीमार और लकवाग्रस्त बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। बेबस पिता न तो चल सकते हैं और न ही बोल सकते हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद है। ओझानगर निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग शंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लंबे समय से लकवे (पैरालिसिस) से पीड़ित हैं। बुधवार सुबह 09 बजे वे चारपाई पर लेटे थे। इसी दौरान बेटा कुशल वहां पहुंचा और जबरन चारपाई से जमीन पर गिरा दिया। जमीन पर गिराने के बाद आरोपी कुशल ने पिता पर लात-घूसों और डंडों से हमला कर दिया। इस बर्बरता में बुजुर्ग के शरीर पर कई चोटें आई हैं। आरोपी बेटा आए दिन उन्हें जान से मा...