लखनऊ, जून 23 -- अयोध्या रोड के अनौरा खुर्द में मंगलवार की सुबह बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने घायल महिला को केजीएमयू में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बिहार के गोपालगंज स्थित बरोली निवासी उषा देवी अयोध्या रोड के अनौरा खुर्द में किराये के मकान में रहती हैं। उनका बेटा संदीप गोंड अहमदाबाद में नौकरी करता है। मंगलवार भोर वह घर लौटा था। इस बीच उसकी मां से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। गुस्से में उसने पास में रखी कुल्हाड़ी से मां के चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई। पड़ोस में रहने वाले शिव बालक शाह दौड़कर छत पर पहुंचे तो लहूलुहान उषा फर्श पर पड़ी थी। उन्होंने लोगों की मदद से उषा को केजीएमयू ...