बेटे ने मां को पटक कर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
बांदा, जून 8 -- बांदा। बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब के नशे में धुत बेटे ने महज रुपयों के विवाद और डांटने से नाराज होकर अपनी 75 वर्षीय लाचार मां को जमीन पर पटक कर बेरहमी से मार डाला। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे हत्यारे बेटे को ग्रामीणों ने दौड़कर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बड़े बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी कल्लू ने बताया कि रविवार रात उसकी 75 वर्षीय मां रामरती पत्नी मुनुवा वर्मा घर के बाहर कुर्सी डाल कर बैठी थीं। यह भी पढ़ें- संपत्ति के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा, घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पर कर दी थप्पड़ों की बारिश इसी बीच उसका छोटा भाई पप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.