फिरोजाबाद, मार्च 26 -- थाना उत्तर में विभव नगर निवासी हरवंश शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसका बड़ा बेटा योगी गलत आचरण के चलते अलग रह रहा है। उसके द्वारा गुंडागर्दी के बल पर रुपयों की मांग की जा रही है। हाल ही में लाखों रुपये की की एक दुकान को सिद्धि विनायक काम्पलेक्स में बेचा गया था उसके रुपयों को बेटे द्वारा मांगा जा रहा है। इतना ही नहीं बड़ा बेटा अपने पिता और छोटे भाई तुरण को जान से मारने की धमकियां देने के साथ ही अपहरण कराने की धमकियां भी दे रहा है। घर से अलग रहते हुए भी वह पिता और बेटे के मकान में आग लगाने की धमकियां दे रहा है। आरोपी बेटी से पिता और पुत्र को जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने कारोबारी के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...