निज संवाददाता, जुलाई 28 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सरेया बदुराहा गांव में जमीन के लालच में बेटे ने अपनी मां पार्वती देवी (65) की गड़ासे से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बड़े भाई को हत्या के मामले में फंसाकर पूरी जमीन पर कब्जा करने की मंशा से रविवार आधी रात में वारदात को अंजाम दिया। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया गया है। एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि आधी रात के बाद घर में सो रही बुजुर्ग मां के सिर पर गड़ासे से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी गई। मृतका पार्वती देवी स्व. जीउत महतो की पत्नी थीं। सोमवार सुबह घर में उन...