सुल्तानपुर, जुलाई 1 -- जयसिंहपुर , संवाददाता। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर बरौंसा गांव में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी और पुत्रवधू पर गड़ासे से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में आरोपी के बेटे ने ही अपने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गांव निवासी केदारनाथ का बीते रविवार रात करीब आठ बजे किसी बात को लेकर पत्नी पंतों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसने गड़ासे से पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी को बचाने पहुंची पुत्रवधू रोली पत्नी मनोज भी हमले की चपेट में आ गई। गड़ासे के वार से रोली के हाथ में गंभीर चोट आई। घायल रोली को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया, जबकि पंतों का उपचार सुल्तानपुर के अस्पताल में कराया गया। घटना के दौरान आरोपी केदारनाथ को भी चोटें आईं। सूचना मिलने पर बरौंसा च...