संतकबीरनगर, मार्च 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अतरौरा गांव में शनिवार रात घरेलू विवाद हिंसक हो गया। गुस्से में आए बेटे ने खुरपे से हमला कर अपने ही पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक अतरौरा गांव निवासी 30 वर्षीय रविंद्र यादव का शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे किसी बात को लेकर अपने 70 वर्षीय पिता बालक यादव से विवाद हो गया। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर रविंद्र ने घर में रखे खुरपे से पिता पर हमला कर दिया। उसने उनके सिर और कमर पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए।घटना के बाद आरोपी रविंद्र मौ...