संवाददाता, सितम्बर 15 -- UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर में आपसी कलह में दो जिंदगियां चली गईं। दरअसल, मां और बेटे के बीच विवाद होने पर पहले बेटे ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया। उसके बाद बुजुर्ग मां ने भी जहर खा लिया। पड़ोसियों की सूचना पर एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान मां और बेटे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया है। ये घटना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है। जहां मोहल्ला शांतिनगर में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना से लोग स्तब्ध रह गए। मूल रूप से शामली के रहने वाले 50 वर्षीय जितेंद्र शर्मा पिछले 20 साल से नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में अपनी 80 वर्षीय मां सुशीला के साथ रह रहा था। जितेंद्र अविवाहित था। थाना प्रभारी आंनद देव मिश्रा ने ...