बेटे ने कुल्हाड़ी से गले पर वार कर मां की कर दी हत्या, क्यों मारा का जवाब खोज रही पुलिस
बहराइच, जुलाई 23 -- यूपी में बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाने के पुरैना गांव में में गुरुवार सुबह करीब सात बजे एक बार फिर रिश्तों का कत्ल करने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी नृशंस हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कातिल बेटे को हिरासत में लिया है। हत्या करने की वजह की तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ जारी है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार विशेश्वरगंज थाने के पुरैना गांव निवासी छैलू पुत्र भगवानदीन ने अपनी मां कन्या देवी (52) पर गुरुवार सुबह कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर नृशंस हत्या कर दी। जब तक लोग चीख पुकार पर दौड़े तब तक हत्या कर हमलावर मौके से फरार हो चुका था। हालांकि मृतका के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.