खगडि़या, मार्च 23 -- खगड़िया, नगर संवाददाता पंजाब के पटियाला जिले के पात्रा गांव की कांति देवी की अंतिम इच्छा को उसके बेटे ओमप्रकाश ने पूरी की। हालांकि इस दौरान उसे अपने समाज के कुछ लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन वे अपनी मां की अंतिम इच्छा को पूरी करने के संकल्प को पूरा किया। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश पटियाला से अपनी मां के निधन के बाद उसके शव को लेकर सीधे खगड़िया पहुंचा। खगड़िया के श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज को उन्होंने अपनी मां के पार्थिव शरीर को दान स्वरूप दिया।मां ने बेटे के पास अपनी अंतिम इच्छा को पूरा करने की कही थी बात: कांति देवी को आध्यात्म में काफी रूचि थी। वह गुरमीत राम रहीम सच्चा सौदा डेरा के सत्संग से जुड़ी थी। सत्संग के प्रभाव से उन्होंने अपने पुत्र को अपनी इच्छा बताते हुए कहा था कि मरने के बाद मेरा शरीर किसी ...