बाराबंकी, दिसम्बर 27 -- बाराबंकी। जिला अस्पताल में एक व्यक्ति की पहचान उसके बेटे ने अपने पिता वली अहमद के रूप में की। गुरुवार को एक व्यक्ति देवा शरीफ दर्शन करने के लिए आया था। यहां उसकी हालत बिगड़ गई। एक युवक ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया के माध्यम से हरदोई जिला के थाना संडीला के मोहल्ला मंडई निवासी मो. समीर को उसके पिता की जानकारी हुई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मो. समीर ने मृतक की पहचान अपने पिता वली अहमद मंसूरी (43) पुत्र वसी अहमद के रूप में की। उसने बताया कि वह पिता के साथ लखनऊ के बालागंज में किराये के मकान में रहता था। वह देवा शरीफ दर्शन आए थे। वह दरदोजी का काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.