उरई, फरवरी 20 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथ में कोर्ट मैरिज के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना जालौन में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम कैथ निवासी वीरेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वह 18 फरवरी की सुबह 10 बजे घर पर थे। तभी गांव के शिवकुमार व योगेन्द्र कुमार पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने कहा उनके पुत्र आशीष ने दो माह पूर्व उनकी पुत्री अनामिका को ले जाकर कोर्ट मैरिज कर ली है, इससे वे नाराज हैं। इसी बात को लेकर दोनों ने वीरेन्द्र कुमार और उनकी पत्नी कुन्ती देवी के साथ मारपीट की। आरोप है कि उन्हें पकड़कर घसीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुत्र ने संबंधित थाना व न्यायालय में बयान दर्ज कर दोनों पक...