बिजनौर, अगस्त 6 -- बिजनौर। शेरकोट के मोहल्ला फतेहनगर में मंगलवार देर रात एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। 18 वर्षीय युवक की हार्टअटैक से मौत हो गई। बेटे की असमय मृत्यु का सदमा उसकी मां सहन नहीं कर सकी और कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार देर रात विशाल पुत्र टोली सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे संभाल पाते उससे पहले ही हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। बेटे के निधन की खबर सुनकर मां कविता गहरे सदमे में चली गईं। परिवार के लोग उन्हें संभालने का प्रयास करते रहे और निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बिजनौर : बेटे को हार्ट अटैक, मां की सदमे में मौत, एक घर से उठीं दो अर्थियां, कोहराम कुछ ही देर बाद उनकी भी मृत्यु हो गई। मां-बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनो...