संवाददाता, अगस्त 22 -- सरकारी नौकरी का आज भी कितना बड़ा क्रेज है इसका अहसास लोगों की बातों से तो होता ही रहता है लेकिन अब उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ऐसा उदाहरण सामने आया है कि हर कोई हैरान रह गया। यहां बेटे को सरकारी नौकरी मिलने पर पिता सीना गर्व से चौड़ा हो गया। पिता ने बेटे का गांव में ऐसा स्वागत किया जिसकी चर्चा दूर-दूर तक हो रही है। लोग, इसे बेटे के लिए पिता के प्यार और उसकी कामयाबी पर पिता को मिली असीमित खुशी का उदाहरण बता रहे हैं। अवनीश पांडे बस्ती के हर्रैया तहसील क्षेत्र के केशवपुर गांव के रहने वाले हैं। उनका चयन ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर हुआ है। अवनीश की इस उपलब्धि पर पिता और परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। जबसे अवनीश के सलेक्शन की खबर आई है तबसे परिवार में जश्न का माहौल है। इस बीच अधिकारी बना बेटा घर आया तो पिता ने हाथ...