हाथरस, फरवरी 14 -- बेटे को बहकाकर लाखों रुपये का सामान कराया चोरी -(A) मुरसान के गांव रामगढ़ में महिला ने अपने पड़ोसी पर लगाए आरोप कोतवाली मुरसान में जाकर महिला ने दी तहरीर,पुलिस जांच में जुटी मुरसान के गांव रामगढ़ की एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाये है। महिला का आरोप है कि एक नशेड़ी युवक ने उसके बेटे को बहकाकर घर से लाखों का सामान चोरी करवा लिया। पुलिस अब तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। जयप्यारी देवी पत्नी स्व सत्यप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके तीन बड़े बेटे बाहर काम करते हैं। गांव का एक नशेबाज युवक उनके छोटे बेटे प्रदीप को झांसे में लेकर उसी के घर में चोरी कराने लगा। चोरी हुए सामान में 60 किलोग्राम पीतल के घरेलू बर्तन, 5 ग्राम की एक सोने की अंगूठी और 2 क्विंटल गेहूं शामिल हैं। महिला...