गाज़ियाबाद, जून 12 -- ट्रांस हिंडन। लक्ष्मण गार्डन कॉलोनी में रहने वाली शन्नों ने पुलिस को बताया कि नौ जून को घर के पास में रहने वाले चांद, सोहेल, फैजान, शाकिब और यूसुफ उनके बेटे जिबरान के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उन्हें पता चला तो वह पति के साथ मौके पर बेटे को बचाने पहुंची। आरोप है कि सभी हमलवारों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर उनके पति पर भी लोहे व स्टील की रॉड से हमला बोल दिया। उनके पति के सिर में स्टील की रॉड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...