हरिद्वार, अप्रैल 26 -- सिडकुल क्षेत्र की इंद्रलोक कॉलोनी में बेटे के साथ मारपीट का विरोध करना महिला को भारी पड़ गया। पड़ोसी ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अनिशा सिंह ने पुलिस को बताया कि कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने उसके बेटे के साथ मारपीट की थी। जब वह बेटे को बचाने पहुंची तो आरोपी ने उसके सिर पर ईंट मार दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि घटना के दौरान किशपाल ने भी आरोपी का साथ दिया और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- पुत्र के हमलावरों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए लगाई गुहार थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...