बिजनौर, फरवरी 22 -- क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, जिससे लोग दहशत में हैं। मोहल्ला फराशटोली में शनिवार एक बच्चे को आवारा कुत्ते ने घेर लिया। शोर मचाने पर बच्चे के पिता उसे बचाने पहुंचे। इस दौरान कुत्ते ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। शनिवार शाम मोहल्ला फराशटोली निवासी वकार अहमद अपने बेटे को मोहम्मद जैन को किराना स्टोर से खाने का कुछ सामान दिलाने जा रहे थे। अचानक आवारा कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। वकार बेटे को बचाते हुए कुत्ते से जा भिड़ा। इस दौरान आवारा कुत्ते ने वकार पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। 108 एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल मंडावर में जाकर अपना उपचार कराया है। नगर पंचायत मंडावर ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए पूर्व मे अभियान चलाया था, लेकिन अभी तक इसका कोई खास परिणाम नहीं दिखा है। लोगों ने नगर पंचायत से आवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.