हाथरस, मार्च 11 -- मुरसान थाना क्षेत्र के गांव मकरोई निवासी जलदेवी ने डीएम बेटे को न्याय दिलाने के लिए गुहार लगाई है। जलदेवी का आरोप है कि उसके बेटे छोटेलाल उर्फ छुट्टन को फर्जी और पुरानी रंजिश के चलते हत्या के मामले में फंसा दिया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसके बेटे को आठ फरवरी 2026 को दोपहर की घटना में फंसा दिया गया है, जबकि उस समय वह नगला बुधु हेमराज में शादी में टेंट का लेबर का कार्य कर रहा था। उसने बताया कि उसके पास सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है, जिसमें उसका बेटा मैक्स पिकअप गाड़ी में टेंट का सामान लोड कर रहा है। जलदेवी ने आरोप लगाया कि थाना मुरसान पुलिस द्वारा कोई जांच नहीं की गयी है और बिना जांच के ही उसके बेटे को जेल भेज दिया गया है। उसने बताया कि उसने इस संबंध में उच्चाधिकारियों के यहां भी प्रार्थना पत्र दिया। डीएम से न्याय की गुहा...