हरदोई, मार्च 19 -- टड़ियावां। गांव नयागांव भैंसरी के निवासी सुनील कुमार ने बताया कि 18 फरवरी को उसके पुत्र से हुए झगड़े के बाद वह अपने लड़के को डांट रहा था। आरोप है कि उसी बीच गांव के सत्यम और उसके भाई गोलू ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। घटना से उसका दाहिना हाथ टूट गया। गांव वाले और रिश्तेदारों के कहने पर उसने हमलावरों से समझौता कर लिया। पीड़ित सुनील का आरोप है कि विपक्षी उससे रंजिश मानते रहे। 17 मार्च की रात आठ बजे आरोपी सत्यम, गोलू और उसकी मां प्रेमलता ने पीड़ित सुनील और उसकी पत्नी की लाठियों से पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.