प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- कुंडा, संवाददाता। संदिग्धावस्था में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत में नया मोड़ आया है। मृतक की मां ने बेटे को घर से बुलाकर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बेटे के जेब से पर्ची मिली जिसमें तीन लोगों का नाम लिखा है, मौत के जिम्मेदार उन्हीं को बताया। मृतक की मां ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बिछलहला गांव निवासी पवन श्रीवास्तव के 22 वर्षीय बेटे सूरज की शुक्रवार को संदिग्धावस्था में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। उसी मामले में मृतक की मां सुनीता देवी ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। शुक्रवार को वह अपनी दुकान पर थी, करीब दस बजे उसने अपने बेटे सूरज को फोन किया तो उसने कहा मम्मी जो बात करनी हो कर लो इसके बाद ह...