बरेली, जनवरी 9 -- बरेली। बेटे को छोड़कर महिला जेवर व नकदी लेकर प्रेमी के साथ जाकर उसके गांव में रहने लगी। पति ने महिला को खोज निकाला और फिर अपने ससुर के साथ थाना बिथरी पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। भोजीपुरा के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह परिवार समेत गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता है। पास ही उसके सास-ससुर भी रहते हैं। 25 दिसंबर को उसकी पत्नी अपने पिता के कमरे पर गई और वहां से बिथरी चैनपुर निवासी अजीत उसे लेकर फरार हो गया। पत्नी उनके आठ वर्षीय बेटे को वहीं छोड़ आई, लेकिन घर में रखे जेवरात, मोबाइल और आठ हजार रुपये अपने साथ ले गई। पत्नी को भगाने में अजीत के भाई राजा, राजबहादुर और सतीश ने भी मदद की। काफी तलाश करने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पत्नी अजीत के साथ बिथरी चैनपुर में उसके घर में रह रही है। इस पर व...