बेटे को गैंगरेप के आरोपी बता ठगने का प्रयास
धनबाद, जून 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। पुणे में पढ़ रहे पुत्र को गैंगरेप का आरोपी बताकर रुपए ऐंठने का प्रयास किया गया। सरायढेला के सूर्या हाईलैंड सिटी निवासी नीरज पाठक ने बुधवार को धनबाद साइबर थाने में शिकायत की। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह करीब पौने 10 बजे उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आया। दरअसल, उनका पुत्र पुणे में पढ़ाई कर रहा है। पत्नी भी फिलहाल वहां गई हैं। कॉल करने वाले ने अपना परिचय पुलिस के रूप में दिया और बताया कि उनका पुत्र एक युवती से गैंगरेप के आरोप में पकड़ा गया है। वर्तमान में उसे थाने लाया गया है। कथित पुलिस अधिकारी ने फोन पर उनके बेटे की भी आवाज सुनाई। दिलचस्प यह है कि उसी समय नीरज की पत्नी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से फोन पर चल रही बात सुन रही थीं। पत्नी के साथ उनका पुत्र भी पुणे स्थित घर पर मौजूद था। नीरज ने फौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.