फतेहपुर, जनवरी 6 -- बकेवर। पानी टंकी में काम करने वाले बेटे को टिफिन पहुंचाने जा रहे साइकिल सवार अधेड़ किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में किसान की मौत के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। बकेवर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी अधेड़ किसान शिवमोहन का पुत्र सतीश सैनी आलमपुर की पानी टंकी में काम करता है। मंगलवार को किसान अपने बेटे को खाना देने के लिए साइकिल से निकला था। किशुनपुर मोड़ के पास चौडगरा-घाटमपुर हाईवे पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसान को इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक द्वारा मौत की...