पूर्णिया, अगस्त 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बीकोठी थाना पुलिस पर युवक को केस में फंसाने का आरोप लगा है। इस बावत बीकोठी थाना के औराही गांववासी बौका ऋषिदेव ने एसएसपी को आवेदन देकर गुहार लगाई है। उन्होंने बताया है कि 17 अगस्त को उन्हें मालूम हुआ कि उनके बेटे रिंकू ऋषिदेव को बीकोठी थाना में दर्ज एक केस में आरोपी बनाया गया है। जबकि इस मामले में पुलिस कभी उनके घर नहीं आई है। उन्होंने बताया है कि गांव के एक युवक से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। एक बार उक्त युवक ने उनके बेटे को अपने दरबाजे पर बांधकर पीटा था। जिसको लेकर बीकोठी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उन्होंने दावा किया है कि मारपीटकी घटना का वीडियो उनके पास है। उक्त आरोपी युवक की ओर से केस उठाने को लेकर बार-बार धमकी दी जा रही है। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी रंजिश में साजिशन ...