किशनगंज, मार्च 18 -- किशनगंज। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग के रहने वाले एक पिता ने अपने पुत्र अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मारपीट करने की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है। प्राथमिकी पशुपति नाथ झा ने सोमवार को अज्ञात के विरुद्ध दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उनका पुत्र राजहंस 13 मार्च को सुपौल जिले से किशनगंज बस स्टैंड में बस से उतरा था। बस स्टैंड से वह डेमार्केट ओवर ब्रिज होते हुए अपने मोतीबाग स्थित घर जा रहा था। तभी एक ओवर ब्रिज पर आई कार से ठोकर के विवाद में कार सवार व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...