मुंगेर, दिसम्बर 26 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर थानाक्षेत्र के पड़िया गांव निवासी नेपाली मंडल ने एसपी को आवेदन देकर अपने पुत्र के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की है। नेपाली मंडल ने एसपी को दिए आवेदन में बताया है, कि उनके पुत्र आशीष कुमार की हत्या 15 जून 2025 को गोली मारकर कर दी गई थी। इस घटना के सभी नामजद गोविदा मंडल, कन्हैया कुमार, पांडव कुमार, पप्पू यादव तथा कारेलाल यादव फरार हैं और गवाह को जान मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि नामजदों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.