बेटे के सामने महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर गाड़ी से फेंका
गोरखपुर, अगस्त 10 -- सहजनवा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पति के खिलाफ चल रहे मुकदमे में भरण-पोषण का खर्च दिलाने के नाम पर महिला को हाईकोर्ट ले जाने के बाद वापसी में उसके साथ अश्लीलता और दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर युवक और उसकी साथी युवती ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे बेटे समेत गाड़ी से नीचे फेंक दिया। इसके बाद ईंट से हमला कर घायल कर दिया। गीडा पुलिस ने महिला की तहरीर पर युवक और उसकी साथी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला वर्तमान में झंगहा क्षेत्र के एक गांव में रहती है। महिला के पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न से जुड़ा मुकदमा चल रहा है। इसी मामले में वह गोरखपुर दीवानी कचहरी आती-जाती थी। इसी दौरान उसकी मुला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.