संवाददाता, मई 5 -- UP News: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बेटे के सामने पिटाई से आहत एक पिता की हिम्मत टूट गई और उसने अपनी जान दे दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, इस मामले में एसीपी का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। ये घटना साढ़ थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव का है। जहां बौहार गांव के रहने वाले 47 साल नारायण दिवाकर सोमवार को पड़ोसी गांव शंकरपुर में नाबालिग बेटे के साथ क्रिकेट मैच देख रहे थे। गांव वालों के मुताबिक इसी दौरान वहां किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। विवाद के बाद कुछ लोगों ने उन्हें बेटे के सामने ही पीट दिया। बेटे ने दबंगों के हाथ जोड़े और अन्य लोगों से मदद मांगी लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। इसके बाद ना...