इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को संवेदनहीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है। पति से विवाद के बाद घर से निकली मैनपुरी की महिला ने अपने 10 वर्षीय बेटे के सामने जहर खा लिया। मां की हालत बिगड़ते ही बेटा रो-रोकर लोगों से मदद मांगता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ में से किसी ने भी आगे बढ़कर उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। तभी वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने इंसानियत दिखाते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुछ ही देर में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के नगला सारंग गांव निवासी 35 वर्षीय सोनम पत्नी धीरज शुक्रवार सुबह अपने बेटे मोहन के साथ ऑटो से इटावा आई। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के दतावली नहर पटरी पर उतरकर सोनम पास की एक दुकान पर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.