पलामू, मई 14 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा में गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे अनियंत्रित कार ने बाइक शोरूम के मालिक सुरेश प्रसाद को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हे मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। वे, बेटे के बारात ले जाने की तैयारी में जुटे थे। इसी क्रम में सड़क पर निकले और कार की चपेट में आ गए। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुरेश प्रसाद के पुत्र की शादी पाटन थाना क्षेत्र के एक गांव में हो रहा है। बारात गुरुवार को तय है। यह भी पढ़ें- भतीजे की बारात निकलने से पहले हुई चाचा की मौत वे बारातियों को पाटन ले जाने की व्यवस्था बनाने में जुटे थे। सड़क किनारे खड़े होकर वह कुछ काम निपटा रहे थे। इसी क्रम में अनियंत्रित कार सुरेश प्रसाद को च...