लखीमपुरखीरी, अप्रैल 24 -- महेशपुर। ब्लॉक कुम्भी (गोला ) की ग्राम पंचायत शीतलपुर ग्रंट की पूर्व प्रधान का अचानक निधन हो गया। गत दो माह पहले ही इनके इकलौते शिक्षक पुत्र का भी निधन हो गया था। बेटे का गम दो माह भी नहीं बर्दास्त कर पाई। ग्राम पंचायत शीतलपुर ग्रंट की पूर्व प्रधान अनीता देवी की तबियत अचानक बुधवार की रात ख़राब हो गई। परिवार वाले इनको लखनऊ ले जा रहे कि रास्ते मे ही इनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि इनके इकलौते पुत्र प्रशांत वर्मा को निधन 22 फ़रवरी को हो गया था। प्रशांत सविलियन विद्यालय करहुआ ब्लॉक धौरहरा मे तैनात था। तभी से मां अनीता देवी गम मे थी। बताते चले कि पुत्र प्रशांत वर्मा का अंतिम संस्कार 23 फ़रवरी को हुआ था और माँ अनीता देवी का भी अंतिम संस्कार ठीक दो महीने बाद 23 अप्रैल को हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...