बाराबंकी, अप्रैल 16 -- बाराबंकी। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट, घरेलू विवाद और जमीन संबंधी झगड़ों के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस ने प्राप्त तहरीरों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा निवासी हंसराज (70) ने अपने पुत्र सतीश चन्द्र पर शराब के नशे में आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार आरोपी बेटे ने फावड़े से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और खेत में लगी खरबूजे की फसल भी जोत डाली। साथ ही वाहन को लेकर भी विवाद की बात सामने आई है।घुंघटेर यह भी पढ़ें- बेटे ने फावड़े से किया हमला, खरबूज की फसल भी जोत डाली थाना क्षेत्र के ग्राम खण्डसरा निवासी गंगाराम ने गांव के ही कई लोगों पर शौचालय हटाने के विवाद को लेकर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का...