मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। बेटे के पास दिल्ली जा रहे पारू के समस्तपुर गांव निवासी 75 वर्षीय शिवनाथ सिंह की यूपी के गाजीपुर जिले में जवनिया स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। गाजीपुर आरपीएफ ने पारू पुलिस को फोटो, वीडियो व आधार कार्ड भेजकर इसकी सूचना दी। इसके बाद पारू पुलिस ने पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने उनकी पहचान कर गाजीपुर रवाना हुए और मंगलवार को शव लेकर गांव लौटे। इसके बाद उनका दाह संस्कार कर दिया गया।मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि समस्तपुर निवासी शिवनाथ सिंह चार जुलाई को मुजफ्फरपुर शहर स्थित अपनी बेटी के घर से दिल्ली में रह रहे बेटे अमित सर्वेश के पास जाने के लिए ट्रेप पकड़ी। यूपी के गाजीपुर जिले के जवनिया स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के बाद वह कफ फेंकने के ल...