हमीरपुर, मई 26 -- मौदहा, संवाददाता। कलार तालाब के बाहर मौजूद डुग्गू ने जब तीनों दोस्तों को डूबते देखा तो मदद के लिए चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी और दौड़ते हुए कुछ दूर पर स्थित राम-जानकी मंदिर के पास पहुंचा। जहां प्रबल का पिता घनश्याम यादव सहित गांव के मोनू, फूलचंद, कामता, सूरा बापू, छुट्टन बैठे थे। बच्चों के तालाब में डूबने की खबर सुनकर ही सभी लोग तालाब की दौड़ पड़े। प्रबल के पिता घनश्याम ने बेटे के डूबने की खबर पाकरतालाब में छलांग लगाकर बेटे को खोजना शुरू कर दिया। सबसे पहले तालाब से प्रबल को निकाला गया, जिसके जिंदा होने की आस में आनन-फानन बाइक से लादकर मौदहा सीएचसी पहुंचाया गया। प्रबल के बाद आदित्य को ढूंढ निकाला गया और इसे भी बाइक से सीएचसी पहुंचाया गया, अंत में भोला को तालाब से निकाला जा सका और बाइक में लादकर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां तीनो...