सीतापुर, जनवरी 5 -- सिधौली, संवाददाता। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी डॉ. गणपति राजा आर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। दिवस में 263 शिकायतें आईं। आला अधिकारियों ने 11 शिकायतों का निस्तारण किया। जिसमें एक पिता अपने बेटे के इलाज के लिए मदद की आस लेकर डीएम के पास पहुंचा और अपनी परेशानी बताई। कस्बे के मोहल्ला बाजार निवासी विजय कुमार पुत्र राम औतार का बेटा पिछले 17 वर्षों से सेरेब्रल पाल्सी जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है। बेटे को अपने पैरों पर खड़ा देखने की चाहत में पिता ने अपनी जमापूंजी के साथ-साथ भारी कर्ज लेकर दिल्ली, नेपाल, उदयपुर और लखनऊ के बड़े अस्पतालों के चक्कर काटे। पीड़ित विजय के अनुसार तीन बार इलाज के लिए स्टीमेट बनवाकर शासन को भेजा था, लेकिन मदद नहीं मिली। इलाज की वजह से विजय कर्ज के बोझ तले दब गए हैं।...