बुलंदशहर, मई 17 -- UP News: यूपी के बुलंदशहर में एक मां ने अपने नाबालिग बेटे की हत्या के मामले में न्यायालय में करीब आठ साल तक लंबी लड़ाई लड़ी और हत्यारों को सजा दिलाई। मामला अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूढ बांगर का है। गांव के 17 वर्षीय जोगेंद्र की गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को नीम के पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस ने मुकदमा भी कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया था। न्यायालय ने चार दोषियों को आजीवन कारावास और एक लाख दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाकर जेल भेज दिया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रवेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि 10 जुलाई 2016 को गांव रूढ बांगर में जोगेंद्र पुत्र सत्यदेव का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला था। गांव में सनसनी फैल गई थी। जोगेंद्र के पिता सत्यदेव ने आरोप लगाया था कि जोगेंद्र की बाइक से टक्कर हो जाने के कार...