बुलंदशहर, मई 16 -- एक मां ने अपने नाबालिग बेटे की हत्या के मामले में न्यायालय में करीब आठ साल तक लंबी लड़ाई लड़ी और हत्यारों को सजा दिलाई। मामला अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूढ बांगर का है। गांव के 17 वर्षीय जोगेंद्र की गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को नीम के पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस ने मुकदमा भी कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया था। न्यायालय ने चार दोषियों को आजीवन कारावास और एक लाख दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाकर जेल भेज दिया है. यह भी पढ़ें- बेटे की हत्या के बाद मां ने लड़ी कोर्ट में लड़ाई, आठ साल बाद मिला इंसाफ, चार अभियुक्तों को उम्रकैदमामला 2016 का है सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रवेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि 10 जुलाई 2016 को गांव रूढ बांगर में जोगेंद्र पुत्र सत्यदेव का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला था। गांव में सनसन...